‘एनटीआर 25’ फिल्म की शूटिग शुरू होगी

लंदन, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता जूनियर एनटीआर की 25वीं तेलुगू फिल्म की सोमवार को यहां शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस फिल्म का अस्थाई रूप से नाम ‘एनटीआर 25’ रखा गया है।

इस फिल्म की शूटिंग कई महीनों की देरी के बाद शुरू हो रही है।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री रकूल प्रीत सिह ने रविवार को अपने ट्विटर पृष्ठ पर लिखा, “कल ‘एनटीआर 25’ की शूटिंग शुरू होने की वजह से काफी उत्साहित हूं। नई टीम, नए लोगों के साथ काम शुरू कर बहुत आश्वस्त हूं।”

इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पिता और बेटे के बीच के संबंधों पर आधारित एक पारिवारिक फिल्म है।

अनुभवी अभिनेता राजेंद्र प्रसाद इस फिल्म में पिता की भूमिका निभाएंगे, जबकि एनटीआर उनके बेटे का किरदार निभाएंगे।

लगभग 80 प्रतिशत फिल्म ब्रिटेन के आसपास शूट होगी, जबकि फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्य आस्ट्रेलिया में शूट किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493