एनडीआरएफ ने रेल हादसे में 54 घायल यात्रियों को बचाया

नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने कानपुर के पास रविवार को तड़के हुए रेल हादसे में 54 यात्रियों को बचाया। इसमें 16 गंभीर रूप से घायल शामिल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ ने पटरी से उतरी बोगियों में से 31 शव भी बरामद किए।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एनडीआरएफ की खोज और बचाव के पांच दल, बल के महानिदेशक आर. के पचनंदा की अगुवाई में पटना-इंदौर एक्सप्रेस की बोगियों में से फंसे लोगों को निकालने में जुटे रहे।

एनडीआरएस बोगियों में पीड़ितों तक पहुंचने के लिए कुत्तों के दस्ते के साथ नए उपकरणों का इस्तेमाल कर रहा है।

रेल हादसे में 113 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हो गए। रविवार तड़के कानपुर के निकट हुए इस हादसे में एक्सप्रेस ट्रेन के 14 कोच पटरी से उतर गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493