एनडीए ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया : अमित शाह

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की राजग सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शाह ने कहा कि सरकार ने देश में कई बुनियादी ढांचागत परियोजनाएं शुरू की है।

शाह ने कहा, “हमारी सरकार सक्रिय है। सरकार नीति पक्षाघात (पॉलिसी पैरालाइसिस) से बाहर आ गई है।”

उन्होंने कहा कि देश में व्यापार बढ़ा है और विदेशी निवेश पिछले 10 साल के उच्च स्तर पर है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कीमतें नियंत्रित हो गई हैं।

भारत के विकास और प्रगति को विश्व स्वीकार कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493