एनडीटीवी कर्ज धोखाधड़ी मामले में शिकायतकर्ता से पूछताछ

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। समाचार चैनल एनडीटीवी के परिसर और चैनल के सह-संस्थापक प्रणय रॉय के घर पर छापे के एक दिन बाद मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले के शिकायतकर्ता संजय दत्त से पूछताछ की।

सीबीआई ने कथित तौर पर आईसीआईसीआई बैंक से 48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एनडीटीवी और रॉय के खिलाफ यह छापेमारी की।

सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक, क्वांटम सिक्योरिटीज के मालिक दत्त से सीबीआई के मुख्यालय में पूछताछ की गई।

सीबीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “एजेंसी उनसे कुछ स्पष्टीकरण चाहती थी और बैंक कर्ज के मामले में कुछ और जानकारी चाहती थी, जिसके लिए उनसे पूछताछ की गई।”

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक से एनडीटीवी को दिए गए कर्ज से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं और कर्ज को मंजूरी देने वाले बैंक अधिकारी का नाम पूछा है।

सीबीआई ने आरआरपीआर होल्डिंग लिमिटेड और बैंक के बीच हुए पत्राचार का ब्यौरा भी मांगा है।

सीबीआई में दो जून को दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रॉय, उनकी पत्नी राधिका रॉय, एनडीटीवी और आरआरपीआर होल्डिंग के खिलाफ ‘आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार’ का मामला दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493