तिरुवनंतपुरम, 6 जून (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मंगलवार को कहा कि एनडीटीवी नेटवर्क के सह-संस्थापक प्रणय रॉय के आवास पर सीबीआई के छापे ने आपातकाल की यादें ताजा कर दी हैं।
यहां जारी एक बयान में विजयन ने कहा कि प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के घरों पर सीबीआई का छापा नरेंद्र मोदी सरकार की चाल है, जो केंद्र सरकार की आलोचना करने वालों को चुप कराने व डराने की कोशिश कर रही है।
विजयन के मुताबिक, “केंद्र सरकार प्रवर्तन एजेंसियों और सीबीआई का इस्तेमाल प्रतिशोध लेने के लिए कर रही है और इसने मुझे ‘आपातकाल’ के दौरान जो कुछ हुआ था, उसकी याद दिला दी है। यह मीडिया का मुंह बंद करने की कोशिश का स्पष्ट उदाहरण है और सभी को इस मनमानी के खिलाफ विरोध करना चाहिए।”
राधिका रॉय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात की बहन हैं।
dharmpath.com dharmpath