एनडीबी का अगले वर्ष 2.5 अरब डॉलर अतिरिक्त राजस्व का लक्ष्य : कामत

बेनॉलिम (गोवा), 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स के सदस्य देशों द्वारा पिछले वर्ष स्थापित न्यू डेवलपमेंटल बैंक (एनडीबी) अगले वर्ष 2.5 अरब डॉलर अतिरिक्त राजस्व का लक्ष्य निर्धारित कर रहा है। इसके अध्यक्ष के.वी. कामत ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक सदस्य देशों से बॉण्ड बाजार के जरिए और धन जुटाने के लिए संपर्क करेगा।

यहां जारी ब्रिक्स सम्मेलन से इतर मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि शंघाई मुख्यालय वाले इस बैंक ने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए सदस्य देशों को 91.1 करोड़ डॉलर का ऋण स्वीकृत किया है।

कामत ने कहा, “आगे के लिए हम लोग अगले वर्ष के लिए 2.5 अरब डॉलर अतिरिक्त राजस्व का लक्ष्य निर्धारित कर रहे हैं। हम लोग मानते हैं कि इसमें अधिकांश दीर्घकालिक संरचना, हरित बुनियादी संरचना .. के लिए होगा। हम लाग 1.5 अरब डॉलर बॉण्ड के जरिये जुटाने की योजना बना रहे हैं।”

संचालन के स्तर पर हमलोगों ने अपने प्रत्येक सदस्य देश को 91.1 करोड़ डॉलर के कर्ज की स्वीकृति दी है। इस वर्ष के लिए कुछ और ऋण अभी पाइपलाइन में हैं।

कामत ने कहा कि वह और धन जुटाने के लिए भारत के बॉण्ड बाजार में जाने की योजना है।

उन्होंने कहा, आने वाले वर्षो में हमलोग भारत के स्थानीय बॉण्ड बाजार से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद इस तरह और सदस्य देशों के बाजार तक पहुंचने की कोशिश होगी। ब्रिक्स के सदस्य देश ब्राजील, रूस, भारत,चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493