एनबीए अकादमी इंडिया के लिए 8 खिलाड़ियों का चयन

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन (एनबीए) ने शुक्रवार को आठ खिलाड़ियों को एनबीए अकादमी इंडिया के लिए चुनने की घोषणा की। इन खिलाड़ियों का चयन एसीजी-एनबीए जंप नेशनल फाइनल्स के बाद किया गया।

इन खिलाड़ियों के चुने जाने के साथ ही 2018 एसीजी-एनबीए जंप नेशनल फाइनल्स का भी समापन हो गया। इन खिलाड़ियों का बैच एनबीए अकादमी इंडिया में छात्रवृत्ति और प्रशिक्षण पाने वाला दूसरा बैच है।

चुने गए खिलाड़ियों में हर्ष डागर, लोकेंद्र सिंह, प्रणव प्रिंस, लालनेपुइया चाकचुआक, अभि जोशी, आर्यन कुमार, हर्षवर्धन तोमर, प्रीतीश कोकाटे शामिल हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान हर क्षेत्र में क्लिीनिक खोले गए और खिलाड़ियों ने वीडियो के जरिए भी नामांकन दाखिल किए। उन्होंने वीडियो में अपने बास्केटबाल कौशल का प्रदर्शन किया।

एसीजी-एनबीए जंप नेशनल फाइनल्स के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत कुल 50 खिलाड़ियों का चुना गया जिनमें से आठ को अकादमी में शामिल किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493