जेरेज (स्पेन), 4 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के मोटो जीपी राइडर जोहान जार्को ने आस्ट्रिया के केटीएम के साथ दो साल का करार किया है जहां वह स्पेन के पोल एस्पारगारो के साथ टीम में शामिल होंगे। टीम ने इसकी घोषणा की है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय जार्को ने हाल ही में यामाहा टीम के लिए प्रतिस्पर्धा की थी। वह अब केटीएम आरसी-16 मोटरसाइकल के लिए 2019 और 2020 में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं।
इस सप्ताह रविवार को होने वाली स्पेन ग्रां प्री से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में जार्को ने कहा, “मैं खुश हूं कि हमने इस सप्ताह इसकी घोषणा की है और यह भविष्य के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा।”
दो बार मोटो-2 विश्व चैम्पियन रह चुके जार्को ने कहा, “यूरोपीय राइडर के साथ यूरोपीय कंस्ट्रक्टर। मुझे लगता है कि अगर हम बड़े परिणाम हासिल करते हैं और बाइक में विकास करते हैं, तो हमारा भविष्य भी उज्जवल हो सकता है।”
ऐसी अफवाहें सामने आ रही थीं कि जार्को रेपसोल होंडा में स्पेन के मार्क माक्र्वेज के नए साझेदार हो सकते हैं लेकिन फ्रांस के राइडर का कहना है कि इस प्रकार की साझेदारी जटिल हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath