लॉस एंजेलिस, 3 मई (आईएएनएस)। गायक एनरिक इग्लेसियस पिता बनकर बहुत खुश हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, “मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है। तुम मेरे हो।”
इस तस्वीर में एनरिक ने अपने एक बच्चे को अलग अंदाज में पकड़ा हुआ है।
एनरिक और उनकी प्रेमिका एना कॉर्निकोवा पिछले साल जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने थे।
यह जोड़ा पिछले 16 साल से साथ है। पूर्व टेनिस स्टार एना ने बच्चों का जन्म होने तक अपनी गर्भावस्था की खबर को गुप्त रखा था।
एनरिक ने मार्च में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अपने बेटी को किस कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath