बिहार में युवती, अधेड़ शख्स के शव बरामद

भभुआ, 3 मई (आईएएनएस)। बिहार के कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस ने गुरुवार को एक युवती और एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों की हत्या की गई है।

हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

सोनहन थाना प्रभारी चंद्रमणि ने आईएएनएस को बताया, “ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने करनपारा गांव के एक सुनसान स्थान से दो शव बरामद किए हैं।”

उन्होंने बताया, “बरामद शवों में से एक की पहचान इसी गांव के रहने वाले हरिद्वार यादव (42) के रूप में हुई है जबकि वहीं पड़े एक युवती की शव की पहचान नहीं हो पाई है।”

उन्होंने आशंका जताते हुए कहा, “हरिद्वार की हत्या गला दबा कर की गई है, वहीं युवती को गला रेतकर मारा गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर भभुआ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की सभी दृष्टिकोणों से छानबीन कर रही है, जिसमें डॉग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493