बिहार : ट्रक-ऑटो की टक्कर में परिवार के 5 लोगों की मौत

बांका (बिहार), 3 मई (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

बांका (बिहार), 3 मई (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, बाराहाट के रहने वाले एक ही परिवार के कुछ लोग भागलपुर से शादी की खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहे थे कि तभी मधुसूदनपुर के खरहरा चौक के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी।

बाराहाट के थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की मौत भागलपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों में संगीता कुमारी, अमन कुमार, मंटू साह, खुशी कुमारी और रामानंद साह शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493