एनवाईटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है रूस

मेक्सिको सिटी, 14 मई (आईएएनएस)। रूस का खेल मंत्रालय अमेरिकी अंग्रेजी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। अखबार ने 2014 सोची शीतकालीन ओलम्पिक्स के दौरान रूस के एथलीटों के खिलाफ तथाकथित तौर पर डोपिंग के आरोप लगाए थे।

उप-खेल मंत्री युरी नागोरुख ने शुक्रवार को सामचार एजेंसी तास को बताया, “हां, हम अखबार पर कानूनी कार्रवाई करने के बारे में सोच रहे हैं।”

मॉस्को एंटी-डोपिंग प्रयोगशाला के पूर्व मुखिया ग्रीगोरी रोडचेनकोव ने एनवाईटी में गुरुवार को छपे साक्षात्कार में कहा है कि रूस के खेल अधिकारियों ने तथाकथित तौर पर राष्ट्रीय एथलीटों के लिए एक विशेष डोपिंग कार्यक्रम चलाया था, ताकि वह 2014 सोची शीतकालीन ओलम्पिक में ज्यादा से ज्यादा पदक जीत सकें।

पूर्व अधिकारी ने कहा है कि सोची में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले कुछ खिलाड़ियों ने प्रतिबंधित पदार्थो का सेवन किया था।

रूस ने सोची में पहला स्थान प्राप्त किया था। उसने कुल 33 पदक हासिल किए थे, जिसमें 13 स्वर्ण, 11 रजत, नौ कांस्य पदक थे।

अधिकारी के अनुसार, रूस ने कभी भी खेल में डोपिंग कार्यक्रम नहीं चलाया है और अमेरिकी अखबार ने हाल ही में जो आरोप लगाए हैं, वे आधारहीन हैं।

नागोरुख ने तास को बताया, “अखबार ने हमें एक सूची भेजी थी, हालांकि हमने उनसे सूची की मांग नहीं की थी। उन्होंने हमसे सूची में मौजूद 66 नामों पर प्रतिक्रिया देने को कहा था, जोकि तथाकथित तौर पर देश के विशेष डोपिंग कार्यक्रम का हिस्सा थे।”

अधिकारी ने बताया, “हमने उन्हें जवाब दे दिया है कि हमने कभी भी ऐसा कार्यक्रम नहीं करवाया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493