एनसीसी कैडेट देश के युवाओं के आदर्श : अंसारी

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि एनसीसी हमारे युवाओं के चरित्र और नैतिक ताने-बाने के साथ प्रभावी ढंग से राष्ट्र की गतिशीलता को नया स्वरूप प्रदान कर रही है। उप राष्ट्रपति ने यह बात शुक्रवार को एनसीसी गणतंत्र दिवस कैंप 2017 के उद्घाटन के मौके पर कही।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि एनसीसी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भारत सरकार आज के युवाओं का भविष्य निर्माण कर रही है। यदि देश के युवा शिक्षित होंगे और सकारात्मक बदलाव लागू करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे तो देश महानता की ओर अग्रसर होगा।

एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि कैडेट इस देश के युवाओं के आदर्श हैं, इसलिए उनका आचरण अनुकरणीय होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कड़ी मेहनत जारी रखने का आग्रह किया ताकि वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।

एनसीसी कैडेटों को नव वर्ष की बधाई देते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि युवा कैडेटों का भविष्य उज्जवल है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि गणतंत्र दिवस कैंप हर कैडेट के लिए यादगार और रोचक रहेगा। उन्होंने कहा कि यह न केवल देश के अलग-अलग भागों के कैडेटों को मुलाकात का अवसर देगा, बल्कि उन विदेशी मित्र देशों के कैडटों से भी मिलने का अवसर प्रदान करेगा जो जल्द ही इसमें शामिल होने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493