एनीमल प्लैनेट के लिए मीत ब्रदर्स का गीत

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। लोकप्रिय वाइल्डलाइफ टेलीविजन चैनल ‘एनीमल प्लैनेट’ भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘ये मेरा इंडिया’ शीर्षक वाला गीत लांच करेगा। इसे हिंदी फिल्म उद्योग के प्रख्यात संगीतकार मीत ब्रदर्स ने रचा है।

देश के युवाओं को एकजुट कर वन संरक्षण के प्रति जागरूक करना इस गीत का लक्ष्य है। कई भाषाओं में गाए गए इस तीन मिनट के गीत में भावुक कर देने वाले बोल हैं। साथ ही जीवंत कोरियोग्राफी और दांतों तले उंगली दबा लेने वाली प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

मीत ब्रदर्स के मनमीत सिंह ने एक बयान में कहा, “यह गीत ‘ये मेरा इंडिया’ बेहद रोमांचित कर देने वाली बन पड़ी है, जिसमें देश के वन्यजीव और प्राकृतिक सौंदर्य को देखा जा सकेगा। यह गीत पशुओं की आजादी को समर्पित संगीतबद्ध श्रद्धांजलि है।”

इस गीत को मीत ब्रदर्स, शिबानी कश्यप और नेहा भसीन ने अपनी आवाज दी है, जबकि निर्देशन विशाल पंजाबी का है। फिरोज खान ने इसे कोरियोग्राफ किया है। यह गीत तीन व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा हिंदी, तमिल और बंगाली में है।

‘ये मेरा इंडिया’ गीत 15 अगस्त को लांच होगा, जिसे एनीमल प्लैनेट चैनल पर सुबह आठ बजे प्रसारित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493