माइली के एलबम में रैपर बिग सीन?

लॉस एंजेलिस, 14 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका माइली सायरस और रॉक बैंड ‘द फ्लैमिंग लिप्स’ के आगामी संयुक्त एलबम में रैपर बिग सीन की नजर आ सकते हैं।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, द फ्लैमिंग लिप्स के प्रमुख सदस्य वायने कोयने ने इंस्टाग्राम पर बिग सीन की कविता के एक छंद की मौजूदगी वाली एक वीडियो शेयर कर एलबम में उनकी अतिथि उपस्थिति को लेकर मजाक किया।

15 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में वायने एक स्टूडियो में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बिग सीन हालांकि, इसमें कहीं नजर तो नहीं आए, लेकिन पृष्ठभूमि में उनके रैप करने की आवाज सुनाई पड़ी।

संयुक्त एलबम लेकर आने का खुलासा सर्वप्रथम वायने ने मई में ‘बिलीबोर्ड’ पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में किया था।

बाद में उन्होंने कहा कि एलबम लगभग बनकर तैयार है। इसमें सात गाने होंगे, जो माइली और बैंड ने मिलकर लिखे एवं रिकॉर्ड किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493