एनी हैथवे ने ‘ओशियंस 8’ के सेट पर सुकून महसूस किया

लॉस एंजेलिस, 24 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री एनी हैथवे ने कहा कि ‘ओशियंस 8’ में सभी महिला कलाकारों के होने से शूटिंग सेट पर एक ‘सुरक्षित’ कामकाजी माहौल बना गया था, जहां हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकता था।

फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान एनी ने कहा, “मैं वास्तव में भाग्यशाली रही हूं कि मैं कई महान महिलाओं के साथ काम करने में सक्षम हो सकीं, लेकिन आमतौर पर हम में से केवल एक या दो ही सेट पर होते थे। हमने अपने-अपने अनुभव साझा किए, जिससे हमारे रिश्ते और बेहतर हुए।”

फिल्म में इतनी महिलाओं के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने बहुत सुरक्षित महसूस किया शामिल है और मैं उनका हिस्सा बन बहुत खुश थी, जो मेरे जीवन का सबसे अच्छा समय था। बस सीख रही थी। वे अतुल्य पल थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493