एन्सेलोटी महान, पर गुआर्डिओला महानतम : अलोंसो

म्यूनिख, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख के मिडफील्डर जाबी अलोंसो ने कहा कि वह कार्लो एन्सेलोटी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन इस बात को भी माना कि पेप गुआर्डिओला का सत्र के अंत में क्लब से जाना दुखद है।

गुआर्डिओला ने बुंदेसलीगा चैम्पियन बायर्न म्यूनिख को छोड़ने का ऐलान कर दिया है। एन्सेलोटी क्लब के नए कोच होंगे।

अलोंसो दो सत्र पहले रियल मेड्रिड में एन्सोलोटी के साथ खेल चुके हैं। एन्सोलोटी के रहते क्लब मेड्रिड ने 10वीं बार यूरोपियन कप का खिताब जीता था।

वह एन्सोलोटी के साथ दोबारा काम करने को तैयार हैं।

गोल डॉट कॉम ने शुक्रवार को अलोंसो के हवाले से कहा, “मैंने अपने साथियों को बताया है कि एन्सेलोटी काफी शानदार कोच हैं। उन्होंने एसी मिलान और रियल मेड्रिड को चैम्पियंस लीग में सफलता दिलाई है।”

हालांकि अलोंसो ने कहा है कि वह चाहते हैं कि गुआर्डिओला क्लब के साथ बने रहें।

उन्होंने कहा, “हम सभी चाहते हैं कि गुआर्डिओला क्लब के साथ बने रहें। मैं अभी तक जितने भी कोचों के साथ खेला हूं उनमें वह सर्वश्रेष्ठ हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493