काबुल, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानी सेना ने देश भर में अपने अभियान के दौरान पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम 30 आतंकवादियों को मार गिराया है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिंहुआ के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा है कि अभियान के दौरान 15 से अधिक आतंकवादी घायल हो गए हैं और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

समाचार एजेंसी सिंहुआ के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा है कि अभियान के दौरान 15 से अधिक आतंकवादी घायल हो गए हैं और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

बयान के मुताबिक, आतंकवादियों के खिलाफ कारवाई के दौरान सात सैनिक भी मारे गए।

गौरतलब है कि पिछले अप्रैल के बाद से अफगानिस्तान में आतंकवाद में वृद्धि हुई है और आतंकवाद के खिलाफ अभियान में तेजी लाई गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493