सेल्फीहैट ने चोर को पकड़वाया

न्यूयार्क 9 जनवरी (आईएएनएस)। एक संदिग्ध आभूषण चोर को मैसाचुसेट्स के एक गांव से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह उसी सेल्फीहैट को लगाकर घूम रहा था, जो उसने चोरी के वक्त पहनी थी।

पुलिस ने 65 साल के जेम्स एंडरसन नाम के व्यक्ति को उसकी गाड़ी के साथ तलाशी के लिए रोक लिया। उसकी गाड़ी में 10,000 डॉलर के सोने के आभूषणों के साथ ही वायर काटनेवाले उपकरण भी बरामद किए गए। यह खबर पामबीचपोस्ट.कॉम वेबसाइट पर शुक्रवार को प्रकाशित किया गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात एंडरसन ने हायानिसके-मार्ट नाम की दूकान के सुरक्षा तारों को काट कर डिस्प्ले में मौजूद एक ज्वेलरी केस को चुरा लिया और अपनी गाड़ी में फरार हो गया। लेकिन स्टोर में लगे निगरानी कैमरे में उसका वीडियो रिकार्ड हो गया।

उस वीडियो में एंडरसन ने सर्दियों में पहनी जाने वाली टोपी पहन रखी थी, जिस पर सेल्फी लिखा हुआ था।

इसके बाद पुलिस ने रास्ते की नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी शुरू कर दी, तभी एक अधिकारी ने देखा कि एक गाड़ी में एक व्यक्ति वही सेल्फी हैट लगाए है जो वारदात की उस वीडियो में देखा गया था।

पुलिस ने एंडरसन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493