एप्पल आईफोन 8, 8 प्लस को उतारेगी लाल रंग में

सैन फ्रांसिस्को, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस का लाल रंग वाला संस्करण सोमवार को लांच करने वाली है। यह संस्करण अफ्रीका में एचआईवी/एड्स से निपटने के लिए समर्पित समूह प्रोडक्ट (रेड) की भागीदारी में उतारा जा रहा है।

एप्पल ने पिछले साल प्रोडक्ट (रेड) चैरिटी की भागीदारी के तहत आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को लाल रंग में उतारने की घोषणा की थी।

द वर्ज की रविवार को प्रकाशित रपट में मैकरूमर्स के हवाले से बताया गया, “वर्जिन मोबाइल के एक ज्ञापन से पता चलता है कि एप्पल सोमवार को इस संस्करण को लांच करनेवाली है।”

इस ज्ञापन में कहा गया है कि यह फोन प्रीऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन इसमें यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसमें लाल रंग वाला संस्करण भी शामिल है।

एप्पल एड्स से लड़ने के लिए वित्तपोषण करने वाली सबसे बड़ी कॉरपोरेट दानदाता है, जो (रेड) के साथ भागीदारी के तहत 13 करोड़ डॉलर से अधिक की मदद मुहैया कराई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493