श्रीलंका में पहली तिमाही में 7 लाख पर्यटक पहुंचे

कोलंबो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। साल 2018 की पहली तिमाही में 7,07,924 पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 17.1 फीसदी अधिक है।

श्रीलंका के पर्यटन मंत्री जॉन अमरातुंगा ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि अगर गाले में संप्रदायिक हिंसा और आपातकाल लागू न होता तो यहां मार्च में और ज्यादा पर्यटक आते।

श्रीलंका के लिए भारत, चीन, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन सबसे बड़े पर्यटन बाजार हैं।

श्रीलंकाई पर्यटन विकास प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए अंतिम आकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि देश में मार्च में 2,33,382 पर्यटक पहुंचे।

अमरातुंगा ने कहा, “फरवरी में आए 2,35,618 पर्यटकों की तुलना में मार्च में कम पर्यटक आए। देश में हालात सामान्य हो गए हैं, जिससे भविष्य में इन आकड़ों में वृद्धि हो सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493