गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के गोल्ट कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में भारत की लोगानाथन सूर्या को हार का सामना करना पड़ा।
केरारा स्टेडियम में हुई स्पर्धा में कुल 19 महिला धावकों ने भाग लिया जिसमें से सूर्या 13वें पायदान पर रही।
सूर्या ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 32 मिनट 23.56 सेकेंड का समय निकाला।
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक यूगांडा की स्टेला चेसैंग ने जीता। सैंग ने 31 मिनट 45.30 सेकेंड में रेस समाप्त की। केन्या के स्टेसी निडिवा ने 31 मिनट 46.36 सेकेंड का समय निकालते हुए रजत पदक पर कब्जा किया।
कांस्य पदक यूगांडा की ही मर्सीलाइन चेलनगट ने जीता। उन्होंने 31 मिनट 48.41 सेकेंड का समय निकाला।
dharmpath.com dharmpath