एप्पल चीन की सबसे बड़ी स्मार्टफोन विक्रेता

बीजिंग, 11 मई (आईएएनएस)। चीन के स्मार्टफोन बाजार में एप्पल ने शियाओमी को पीछे छोड़ दिया है और चीन में स्मार्टफोन बेचने वाली सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। यह जानकारी सोमवार को जारी आंकड़ों से मिली।

इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के आंकड़ों के मुताबिक, 2015 की प्रथम तिमाही में चीन के स्मार्टफोन बाजार में एप्पल की हिस्सेदारी 14.7 फीसदी और शियाओमी की 13.7 फीसदी रही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों के बाद आने वाली कंपनियों में क्रमश: रहीं सरकारी कंपनी हुआवी, सैमसंग और लेनोवो।

चीन के स्मार्टफोन बाजार में गत पांच तिमाहियों में सर्वाधिक बाजार हिस्सेदारी चार अलग-अलग कंपनियों के पास रही। इन पांच तिमाहियों में सर्वाधिक हिस्सेदारी सैमसंग और लेनोवो के पास भी रही है।

जनवरी-मार्च तिमाही में एप्पल, शियाओमी, हुआवी, सैमसंग और लेनोवो की कुल बाजार हिस्सेदारी 57.8 फीसदी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493