नेपाल भूकंप : 400 लोग रीढ़ में चोट से पीड़ित

काठमांडू, 11 मई (आईएएनएस)। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप से पीड़ित हुए लोगों में से 400 से अधिक लोग रीढ़ की हड्डी की चोट से जूझ रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि रीढ़ की हड्डी, सिर, छाती, हाथों और पैरों में आई चोटों सहित 1,000 से अधिक लोगों को बड़ी सर्जरी की जरूरत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता गुण राज लोहानी ने कहा, “सरकार हर तरह के चोट और उनकी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया में है। सरकार चोट की गंभीरता के आधार पर घायलों के इलाज की व्यवस्था कर रही है। रीढ़ की हड्डी में चोट के मामलों को वरीयता दी जाएगी।”

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि रीढ़ की हड्डी के चोटों का सही तरह से इलाज नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493