एप्पल 700 अरब डॉलर पूंजीकरण वाली पहली कंपनी

सैन फ्रांसिस्को, 11 फरवरी (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल का शेयर भाव 122 डॉलर से अधिक पर बंद हुआ, जिससे वह 700 अरब डॉलर बाजार पूंजीकरण को पार करने वाली पहली कंपनी बन गई।

कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो की कंपनी का बाजार पूंजीकरण पहले भी 700 अरब डॉलर पार कर चुका है, लेकिन पहली बार मंगलवार को बाजार के बंद होने के बाद भी यह इस सीमा से ऊपर बना रहा।

वालस्ट्रीट में बाजार बंद होने के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 710.7 अरब डॉलर रहा।

किसी कंपनी का बाजार पूंजीकरण वह मूल्य होता है, जो एक शेयर की कीमत और कंपनी के कुल शेयरों की संख्या को गुणा करने पर प्राप्त होता है। यह कंपनी का बाजार मूल्य भी माना जाता है।

एसएंडपी की 500 कंपनियों की सूची में एप्पल का मूल्य उसके बाद आने वाली तीन सबसे बड़ी कंपनियों से करीब दो गुना है।

दूसरी सबसे बड़ी कंपनी एक्सोन मोबिल का मूल्य 385 अरब डॉलर, बर्कशायर हैथवे का मूल्य 370 अरब डॉलर और माइक्रोसॉफ्ट का मूल्य 349 अरब डॉलर है।

एप्पल ने 600 अरब डॉलर बाजार पूंजीकरण सीमा अगस्त 2012 में पार की थी।

विश्लेषकों के मुताबिक एप्पल के शेयरों का मूल्य और बढ़ने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493