मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार फराह खान के बेटे कजार और बेटियां दीवा औ अन्या बुधवार को सात साल के हो गए।
अपने बच्चों के जन्मदिन पर फराह ने कहा कि उनके बच्चों ने उन्हें बचपन को दोबारा से जीने का मौका दिया है।
तीन बच्चों की मां फराह ने ट्विटर पर लिखा, “मेरे बच्चों ने मुझे सिखाया कि बचपन को फिर से जीने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती है।” फराह ने 43 साल की उम्र में इन वट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक की मदद से तीन बच्चों को जन्म दिया था।
फराह ने कभी अपने जीवन के इस पहलु को राज नहीं रखा कि उनका बचपन अभाव में बीता और अपने खर्चे पूरे करने के लिए उन्होंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन जिंदगी के संघर्ष ने आज फराह को हिंदी सिनेमा जगत की कामयाब फिल्म निर्देशक-कोरियोग्राफर के रूप में स्थापित कर दिया है। उन्होंने फिल्म संपादक शिरीष कुंदर से विवाह किया है।
फराह ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मेरी दुनिया अब सात साल की हो गई है। सुबह स्कूल जाने से पहले बर्थडे केक काटा।”
dharmpath.com dharmpath