एप डेवलप करें, आकर्षक पुरस्कार जीतें

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अगर आपका प्रौद्योगिकी की तरफ झुकाव है तो एप डेवलप करने की चुनौती स्वीकार कर आकर्षक पुरस्कार पाने का मौका हासिल कर सकते हैं।

साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर सकते हैं। ईएसआरई इंडिया ने ऐसे ही प्रतिभावान युवाओं के लिए एप डेवलपमेंट चैलेंज 3.0 प्रतियोगिता ‘एमएप योर वे एप’ पेश किया है।

जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) सॉफ्टवेयर एंड सॉल्यूशंस प्रोवाइडर ईएसआरई इंडिया ने अपनी सालाना जीआईएस एॅप डेवलपमेंट चैलेंज प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने वाले संस्थानों से जुड़े सभी छात्रों के लिए खुला है।

इस प्रतियोगिता के तीन चरण होंगे। पहले चरण में नए एप का विचार पेश करना और उसका चयन होगा। दूसरे चरण में एप विकसित किया जाएगा और उसका परीक्षण होगा। तीसरे चरण में राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किए गए एप को पेश किया जाएगा और अंतिम निर्णय लिया जाए।

यह प्रतियोगिता जीआईएस युक्त एप्लीकेशंस के माध्यम से नए विचारों को लागू करने का एक विशेष अवसर मुहैया कराता है जो समाज के व्यापक लाभ पर केंद्रित होते हैं और इसका कारोबार एवं नागरिकों पर असर पड़ता है। नवोन्मेशी और प्रभावी एप्लीकेशन बनाने वाली सर्वश्रेष्ठ तीन टीमों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान करने के अलावा राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।

इस चैलेंज के बारे में ईएसआरआई इंडिया के अध्यक्ष अजेंद्र कुमार ने कहा, “एमएप योर वे के माध्यम से हमारा उद्देश्य संस्थानों और छात्रों को जीआईएस प्रौद्योगिकी में अपनी कुशलताएं और क्षमताएं प्रदर्शित करने का एक मंच मुहैया कराना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493