एफआईआर में नाम आने पर केजरीवाल ने मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयोग में कथित अनियमितताओं से संबंधित एफआईआर में अपना नाम शामिल किए जाने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए।

आम आदमी पार्टी के नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैं नहीं जानता कि मेरा नाम प्राथमिकी में क्यों दर्ज है? बिना प्रधानमंत्री की स्वीकृति से एक मुख्यमंत्री का नाम प्राथमिकी में नहीं दर्ज किया जाता।”

केजरीवाल की प्रतिक्रिया दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा दिल्ली महिला आयोग में कथित भर्ती अनियमितताओं को लेकर मिली शिकायतों पर सोमवार रात आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद आई।

केजरीवाल ने पूछा, “इसमें मेरी क्या भूमिका है? प्राथमिकी में मेरी भूमिका का उल्लेख नहीं किया गया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।

मालीवाल के खिलाफ शिकायत दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता बरखा सिंह ने दर्ज कराई है। मालीवाल ने हालांकि आरोपों को खारिज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493