एफए कप : क्रिस्टल पैलेस ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

डोनकैस्टर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब क्रिस्टल पैलेस ने रविवार को यहां एकतरफा मुकाबले में डोनकैस्टर रोवर को 2-0 से मात देकर एफए कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

बीबीसी के अनुसार, पैलेस ने मैच में दोनों गोल पहले हाफ में किए और दूसरे हाफ में भी मेजबान टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेलने वाली पैलेसे ने मुकाबले में शरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। मेहमान टीम ने अटैकिंग फुटबाल खेली।

मैच का पहला गोल मिडफील्डर जेफरी श्लुप ने 18 गज के बॉक्स के भीतर से दागा।

इसके बाद, स्ट्राइकर मिची बात्सुआई को अपनी टीम की बढ़त को दोगुना करने का मौका मिला लेकिन वह गोल नहीं कर पाए।

पहले हाफ के इंजुरी टाइम में मैक्स मेयर ने हेडर के जरिए गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

पैलेस ने दूसरे हाफ में भी अपने खेल के स्तर को गिरने नहीं दिया। हालांकि, वह मेहमान टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493