पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड ढेर : पुलिस

श्रीनगर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया, जो कि जम्मू एवं कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड था। पुलिस सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।

इस आत्मघाती हमले में 49 जवान शहीद हुए थे।

जेईएम कमांडर कामरान पुलवामा जिले में आत्मघाती हमले के घटनास्थल से बमुश्किल 10 किलोमीटर दूर एक मुठभेड़ में मारा गया। यह हमला 14 फरवरी को हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493