मैनचेस्टर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार देर रात यहां एफए कप के चौथे दौर के मुकाबले में बर्नले को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
सिटी के लिए इस मैच में चार अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए जबकि बर्नल ने एक खिलाड़ी ने ओन गोल किया।
बीबीसी के अनुसार, अपने घरेलू मैदान पर सिटी ने पूरे मैच के दौरान अपना दबादबा कायम रखा और कुल 75 प्रतिशत बाल पोजेशन रखा।
पहला गोल 23वें मिनट में गेब्रियल जीसस ने किया। सिटी, हालांकि पहले हाफ में अपनी बढ़त को दोगुना नहीं कर पाई।
दूसरे हाफ की शुरुआत मेजबान टीम के लिए अच्छी रही। 52वें मिनट में बर्नाडो सिल्वा ने मेजबान टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके नौ मिनट बाद, बल्जियम के फारवर्ड केविन डे ब्रूने ने गोल किया।
मैच के 73वें मिनट में बर्नले के केविन लोंग ओन गोल कर बैठे। सिटी यहीं नहीं रुकी और 85वें मिनट में उसे पेनाल्टी मिली जिसे गोल में बदलकर स्ट्राइकर सर्जियो अगुएरो ने अपनी टीम की 5-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।
dharmpath.com dharmpath