मोदी ने केरल में रिफाइनरी परिसर का उद्घाटन किया

कोच्चि, 27 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 16,504 करोड़ रुपये की लागत से बने एकीकृत भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) रिफाइनरी विस्तार परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया। यह केरल में अब तक सबसे बड़ा निवेश है।

अपरान्ह करीब दो बजे कोच्चि आने पर वह यहां से नजदीक कोचीन रिफाइनरी स्थल पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने अत्याधुनिक एकीकृत रिफाइनरी विस्तार परिसर का अनावरण किया और उसके बाद उन्होंने पेट्रोकेमिकल परिसर की आधारशिला रखी, जो कि पूर्ण रूप से ‘मेक इन इंडिया’ पहल है। इस पहल का लक्ष्य आयात पर निर्भरता को घटाना है।

इसी जगह पर उन्होंने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की भंडारण सुविधा भी राष्ट्र को समर्पित की और रिमोट के जरिए कौशल विकास संस्थान की आधारशिला रखी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा प्रमोट यह संस्थान कोट्टायम जिले के एत्तुमनोर में बनेगा।

परियोजना के उद्घाटन से पहले उन्होंने फैक्ट्री का चक्कर लगाया और स्टाफ के साथ बातचीत की। उन्होंने कर्मचारियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

विशाल सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बीपीसीएल के विकास का नया चरण न केवल केरल के लिए बल्कि पूरे देश के लिए फायदेमंद साबित होगा।

मोदी ने कहा, “बीपीसीएल 50 से अधिक वर्षो से हरित ईंधन मुहैया करा रहा है। मुझे याद है कि मैंने बचपन में कई माताओं को लकड़ी जलाने से संघर्ष करते हुए देखा था। आज हमने स्वस्थ रसोईघर मुहैया कराया है। मई 2016 से छह करोड़ एलपीजी कनेक्शन गरीबों तक पहुंचाए गए हैं और सभी 23 करोड़ एलपीजी उपयोगकर्ताओं को फायदा हुआ। कोचीन रिफाइनरी ने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि हालांकि इस परियोजना के असली नायक 20 हजार कर्मचारी हैं, जिन्होंने इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात काम किया।

मोदी ने कहा, “यह नई परियोजना और आने वाली अन्य परियोजनाएं कोच्चि को फायदा पहुंचाएगी क्योंकि कई अनुषंगी उद्योगों यहां आना चाहेंगे।”

नौसेना के विमान में खराबी आने के कारण कोझिकोड से कोच्चि की यात्रा कर रहे मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, मोदी के स्वागत के लिए हवाईअड्डे पर नहीं पहुंच सके लेकिन बाद में वह उद्घाटन के वक्त स्थल पर पहुंच गए थे।

विजयन ने चिन्हित किया कि केरल सरकार हमेशा से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को पेट्रोकैमिकल परियोजनाओं के लिए जमीन मुहैया कराने में अग्रणी रही है।

विजयन ने कहा, “हमारा हमेशा से केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र को मजूबत करने में विश्वास रहा है और हम हमेशा से ऐसी परियोजनाओं के लिए कर लाभ मुहैया कराते रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493