एफए कप : सेमीफाइनल में रोमेरो के खेलने पर संशय

मैनचेस्टर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के गोलकीपर सर्जियो रोमेरो शनिवार को टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ होने वाले एफए कप के सेमीफाइनल मैच से बाहर हो सकते हैं।

ईएसपीएल एफसी के अनुसार, रोमेरो चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। उन्हें पिछले महीने आर्जेटीना के लिए स्पेन के खिलाफ खेलते हुए चोट लगी थी।

रोमेरो बुधवार को बोर्नमाउथ के खिलाफ प्रीमियर लीग के मैच के लिए भी टीम का हिस्सा नहीं है।

रोमेरो आमतौर पर एफए कप में युनाइटेड के लिए गोलकीपर की भूमिका निभाते हैं और अगर वह मौजूद नहीं है तो डेविड डी गिया उनकी जगह लेंगे।

लूक शॉ, डेली ब्लिंड, मारोओन फिलेनी और मैटेओ दार्मियान को इस मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493