साउ पाउलो (ब्राजील), 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील राष्ट्रीय फुटाबाल टीम के कप्तान नेमार ने कहा कि वह रूस में होने वाले 2018 विश्व कप से पहले ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।
नेमार ने मंगलवार को यहां एक प्रायोजन कार्यक्रम के दौरान से कहा, “मेरे पास टूर्नामेंट से पहले ठीक होने और खुद को तैयार करने का प्रयाप्त समय है।”
नेमार ने कहा, “चोटिल होना बुरा है लेकिन मैंने काफी आराम भी किया है।”
समाचार एजेसी एफे ने नेमार के हवाले से बताया कि 17 मई को सर्जरी के बाद अपना अंतिम मेडिकल टेस्ट कराएंगे और रियो डी जनेरियो में 21 मई से शुरू होने वाले राष्ट्रीय टीम के परीक्षण में भी भाग ले पाएंगे।
dharmpath.com dharmpath