एफटीआईआई में हड़ताल खत्म करने का फैसला सही : गजेंद्र

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के छात्रों ने भाजपा सदस्य गजेंद्र चौहान को संस्थान का अध्यक्ष बनाए जाने के खिलाफ 139 दिनों से चल रही अपनी हड़ताल आज खत्म करने की घोषणा कर दी।

छात्रों ने भले ही हड़ताल तो खत्म कर दी है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे अपना विरोध शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखेंगे।

चौहान ने टेलीफोन पर आईएएनएस को बताया, “मैं अब अपनी जिम्मेदारियों को साकार कर रहा हूं। मैं छात्रों को बधाई देना चाहूंगा कि उन्होंने कक्षाओं में वापस जाने का सही फैसला लिया है।”

गजेंद्र चौहान को टेलीविजन धारावाहिक महाभारत में युधिष्ठिर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि वह निश्चित रूप से छात्रों से बातचीत करेंगे।

एफटीआईआई में अध्यक्ष के रूप में शामिल होने पर चौहान ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

छात्रों के मुताबिक, मनोरंजन-जगत में चौहान की साख अभी अध्यक्ष बनने लायक नहीं बन पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493