एफटीए आस्ट्रेलिया के लिए लाभप्रद : जूली बिशप

‘चैनल 10’ के मुताबिक बिशप ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इससे आस्ट्रेलिया में रोजगार का कोई खतरा है, जैसा आरोप विपक्षी पार्टियां और श्रमिक संघ लगा रहे हैं।

आस्ट्रेलिया के वित्त मंत्री मैथियस कॉर्मेन ने एफटीए के खिलाफ व्यापार संघों के अभियान की आलोचना करते हुए श्रमिकों से पूर्व प्रधानमंत्री बॉब हॉके की बातों को सुनने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि बॉब ने पिछले सप्ताह इस सौदे का समर्थन किया था।

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी अबॉट ने शुक्रवार को देश की विपक्षी पार्टियों से चीन-आस्ट्रेलिया एफटीए पर आस्ट्रेलिया के व्यापार संघों द्वारा प्रचारित किए जा रहे झूठ को सुनने के बजाए हॉके और पूर्व विदेश मंत्री बॉब कार जैसे अनुभवी लोगों की बातें सुनने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री अबॉट ने देश के राष्ट्रीय चैनल को बताया कि वह इस बात की गारंटी दे सकते हैं कि इस समझौते से देश में रोजगारों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493