एफटी ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2019 में आईएसबी को 24वां स्थान

हैदराबाद, 28 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट ने सोमवार को जारी फाइनेंशियल टाइम्स ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2019 में 24वां स्थान हासिल किया है।

एक बयान में कहा गया कि आईएसबी ने अपनी 2018 रैंकिंग के मुकाबले चार पायदान का सुधार किया है। आईएसबी भारत में पहले स्थान पर है और यह एकमात्र बी-स्कूल है, जो शीर्ष 25 स्थानों में शामिल है।

बयान के मुताबिक, “रैंकिंग सुधार में कई कारणों ने योगदान दिया है। अपने पूर्व छात्रों की तनख्वाह में 187 फीसदी की वृद्धि के साथ यह इस पैरामीटर पर विश्व में तीसरे स्थान पर है। 34 फीसदी महिला छात्रों के साथ आईएसबी भारतीय बिजनेस स्कूलों में दाखिला लेने वाली महिला छात्रों में सबसे आगे है।”

आईएसबी ग्रेजुएश्न के तीन महीनों के भीतर नौकरी पाने वालों छात्रों की संख्या के लिहाज से भी ऊंचे पायदान पर है। भारी-भरकम तनख्वाह, लक्ष्य प्राप्ति का प्रतिशत, करियर सेवा सफलता, पैसे की कीमत और पूर्व छात्रों की सिफारिश में भी स्कूल ने लगातार प्रगति की है।

डीन राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा, “आईएसबी की स्थापना विश्व स्तर पर शीर्ष स्थान, अनुसंधान संचालित और प्रबंधन संस्थान के ²ष्टिकोण के साथ की गई थी। एफटी ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2019 में स्कूल के लगातार 12 साल तक शीर्ष प्रदर्शन के बाद हम भारत से एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में अपनी वैश्विक स्थिति पर गर्व कर सकते हैं।”

श्रीवास्तव ने कहा, “शीर्ष 100 में भारत से अन्य तीन प्रसिद्ध बिजनेस स्कलों को देखना बहुत ही प्रशंसा योग्य है। स्टडी इन इंडिया पहल को मजबूत करने में मदद करने के लिए इसे एक लंबा रास्ता तय करना है। साथ ही इससे भारत को उच्च गुणवत्ता प्रबंधन शिक्षा के लिए एक गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने में भी मदद मिल रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493