एफबीआई के पूर्व निदेशक अगले सप्ताह दर्ज कराएंगे बयान

वाशिंगटन, 1 जून (आईएएनएस)। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के पूर्व निदेशक जेम्स कॉमे रूसी जांच मामले में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बातचीत के संदर्भ में अगले सप्ताह सीनेट की खुफिया समिति के समक्ष बयान दर्ज करा सकते हैं।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने पॉलिटिको न्यूज को बताया कि हालांकि, समिति के समक्ष कॉमे की गवाही की तारीख एवं समय तय नहीं हुआ है। हालांकि, ऐसी चर्चा है कि यह पेशी अगले सप्ताह हो सकती है।

गौरतलब है कि पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच के आगे बढ़ने के बाद ट्रंप ने मई में कॉमे को पद से हटा दिया था।

कॉमे ने सार्वजनिक रूप से मार्च में जांच का ऐलान किया था।

कॉमे को एफबीआई निदेशक के पद से हटाने के बाद रॉबर्ट म्यूलर को 17 मई को एफबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493