योग विश्व को जोड़ रहा है : मोदी

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को योग दिवस को सराहते हुए ट्वीट कर इसे ‘एकीकृत’ ताकत बताया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “योग विश्व को जोड़ रहा है। आइए, योग को लोकप्रिय बनाने में योगी बन जाएं और एक बेहतर एवं स्वस्थ समाज का सृजन करें।”

उन्होंने कहा कि वह अगले तीन सप्ताह तक योग से संबंधित ट्वीट करते रहेंगे।

उन्होंने कहा, “21 जून को विश्व एकजुट होकर तीसरा योग दिवस मनाएगा। आइए, इस दिन को यादगार बनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493