नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को अधिकारियों को शहरी जगहों का बेहतर प्रयोग सुनिश्चित करने और तेजी से बढ़ते शहरीकरण का सामना करने के लिए फ्लोर स्पेश इंडेक्स (एफएसआई), फ्लोर एरिया रेशिओ (एफएआर) के मानदंडों की समीक्षा करने के आदेश दिए।
नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट में शहरी क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ाने के लिए एफसीआई और एफएआर के मानदंडों में छूट देने की वकालत की गई थी और शहरी मंत्रालय से दस करोड़ से ज्यादा आबादी वाले 53 शहरों को इन मानदंडों की समीक्षा करने को कहा था।
एक अधिकारिक बयान के अनुसार, यह समीक्षा राज्यों से संपर्क करके की जाएगी और इस पर विचार किया जाएगा कि इसमें कितनी बढ़ोतरी की जानी है।
वहीं पुरी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जमीन की उपलब्धता को बढ़ाने से प्रधान मंत्री आवास योजना (शहरी) की मांग को पूरा करना मुश्किल होगा।
dharmpath.com dharmpath