एफसी एकादश क्वार्टरफाइनल में

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। एफसी एकादश ने अजमल खान टीम को नौ रन से हराकर 45वें गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रजिस्टर्ड) के क्वार्टर फाइनल प्रवेश कर लिया है।

यहां सेंट स्टीफंस मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में एफसी एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 294 रन का स्कोर बनाया।

एफसी एकादश के लिए राजिंदर बिष्ट ने 42, पारस डोगरा ने शानदार ने 88, उमंग शर्मा ने 44, और पुलकित नारंग ने 56 रनों की पारी खेली। अजमल खान सीसी के लिए मनी कुमार ने तीन और लविश ने दो विकेट प्राप्त किये।

जवाब में अजमल खान सीसी की शानदार शुरूआत की और सिद्धार्थ साहनी ने आतिशी पारी खेलते हुए 21 गेंदों में 68 रन बनाए। दिनेश मोर ने एक छोर संभालते हुए शानदार 116 नाबाद रन बनाए। हालांकि इस शानदार पारी के बावजूद अजमल खान निर्धारित 40 ओवर में 285 रन ही बना सकी और टीम को नौ रन से हार का सामना करना पड़ा।

एफसी एकादश के लिए करण डागर ने तीन, पुलकित नारंग ने दो और राजिंदर बिष्ट ने दो विकेट प्राप्त किये। दिनेश मोर को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493