मेड्रिड में ही रहेंगे ग्रीजमैन : कोस्टा

मेड्रिड, 1 जून (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड के स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा का मानना है कि टीम के करिश्माई फारवर्ड एंटोनी ग्रीजमैन आगामी सीजन में भी क्लब में बने रहेंगे।

पिछले सीजन की शुरुआत से ग्रीजमैन के एफसी बार्सिलोना से जुड़ने के कयास लगाए जा रहे है।

‘ईएसपीएन’ ने कोस्टा के हवाले से बताया, “ग्रीजमैन फैसला करने में बहुत समय लगा रहे हैं लेकिन महत्वपूर्ण चीज यह है कि वह खुश हैं। अगर वह खुश हैं और क्लब छोड़ना चाहते हैं, तो उन्हें जाना चाहिए लकिन अगर वह यहां एटलेटिको में खुश हैं तो उन्हें यहीं रहना चाहिए। मुझे लगता है कि वह क्लब से जुड़े रहेंगे।”

डिएगो कोस्ट फीफा विश्व कप के लिए स्पेन की राष्ट्रीय टीम में भी शामिल किए गए हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में स्पेन 15 जून को पुर्तगाल से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493