एफसी गोवा ने सुखविंदर को सीईओ नियुक्त किया

मडगाव, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने मंगलवार को अपने प्रोफेशनल मामलों के प्रबंधन के लिए नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त कर लिया।

एफसी गोवा ने पूर्व फुटबाल खिलाड़ी सुखविंदर सिंह को अपना सीईओ बनाया है।

सुखविंदर पहले भी फुटबाल जगत में प्रोफेशनल पद संभाल चुके हैं। वह खेल से जुड़े वैश्विक ब्रांड नाइके, अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) और कंसल्टेंसी एजेंसी लाइबेरो स्पोर्ट्स इंडिया के लिए काम कर चुके हैं।

फ्रेंचाइजी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “लंबी और विस्तृत प्रक्रिया के बाद क्लब ने सुखविंदर को अपना सीआईओ नियुक्त करने का फैसला लिया।”

वक्तव्य में आगे कहा गया है, “पिछले सत्र में टीम ने अच्छी शुरुआत की थी और सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। यह बहुत अहम है कि क्लब इलीट टीम, युवा टीम, जमीनी, मार्केटिंग और मीडिया सभी स्तरों पर और सबसे बढ़कर दर्शकों को आकर्षित करने के स्तर पर सुधार करे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493