एफसी पुणे सिटी में वापस लौटे लुका

पुणे, 24 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के मिडफील्डर जोनाथन लुका एक बार फिर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी पुणे सिटी में लौट आए हैं।

वह आने वाले 2017-18 सत्र में टीम का हिस्सा होंगे। लुका इजराइल के फुटबाल क्लब नेई शाखनिम से पुणे क्लब में आ रहे हैं।

उन्होंने इससे पहले पुणे के साथ 2016 सत्र में 14 मैच खेले थे।

लुका को वापस टीम में लाने पर पुणे फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव मोडवेल ने कहा, “लुका बेहतरीन खिलाड़ी हैं, इस बात में कोई शक नहीं है। उन्हें काफी लोग पसंद भी करते हैं। पिछले सीजन में वह हर मैच में 90 मिनट तक खेले थे। जोनाथन पुणे में घर जैसा महसूस करेंगे।”

लुका ने कहा कि वह एक बार फिर पुणे से साथ मैदान पर उतरने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “पुणे सिटी में मुझे अपने करियर का सबसे अच्छा अनुभव मिला था, इसमें कोई शक नहीं है। टीम ने इस सत्र में कुछ अच्छे खिलाड़ी शामिल किए हैं। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि पुणे में खेलने से मुझे अपने करियर में फायदा होगा।”

लुका एफसी गोवा के साथ आईएसएल का खिताब भी जीत चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493