एफसी पुणे सिटी से जुड़े इंग्लिश डिफेंडर जानसन

पुणे, 18 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी पुणे सिटी ने इंग्लिश डिफेंडर रोजर जानसन के साथ लीग के 2015 संस्करण के लिए करार किया।

पुणे सिटी ने मंगलवार को जानसन से करार किया। जानसन कार्डिफ सिटी और वेस्ट हैम युनाइटेड जैसे ब्रिटिश क्लबों के लिए खेल चुके हैं।

32 साल के जानसन ने 2008 में कार्डिफ सिटी को फुटबाल एसोसिएशन कप में उपविजेता की कुर्सी तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस सत्र मे पुणे सिटी ने पहला विदेशी डिफेंडर अपने साथ जोड़ा है। उसके साथ इस सत्र के लिए आठ नए विदेशी खिलाड़ी जुड़े हैं।

पुणे सिटी के साथ करार के बाद जानसन ने कहा कि वह पहली बार इंग्लैंड के बाहर खेलने को लेकर अत्यधिक उत्साहित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493