‘एफ.आई.आर’ की चंद्रमुखी कहलाने लगीं ‘झलक..’ की ‘चौधरी’

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर हास्य धारावाहिक ‘एफ.आई.आर’ में चंद्रमुखी चौटाला की भूमिका निभाकर दिलों में खास जगह बना चुकीं टेलीविजन अभिनेत्री कविता कौशिक इन दिनों डांस शो ‘झलक दिखला जा रिलोडिड’ में प्रतिभाग कर रही हैं। उन्हें शो का ‘चौधरी’ कहा जाने लगा है।

कविता शो के सेट पर घंटों डांस रिहर्सल में बिता रही हैं। उन्होंने बताया कि वह सेट पर अपना ज्यादातर वक्त सह-प्रतिभागी सनाया ईरानी और आशीष चौधरी के साथ बिताती हैं।

कविता ने एक बयान में कहा, “मैं आमतौर पर कार्यस्थल पर दोस्त नहीं बनाती, लेकिन यहां सभी लोग बहुत दोस्ताना और अच्छे हैं, जैसे सनाया, आशीष..मैं आमतौर पर उनसे मिलती हूं और हम तीनों को ‘झलक..’ का चौधरी कहा जाता है, क्योंकि हम बैठकर पंचायत करने और हमारे रिहर्सल के बीच में बातें करने के लिए मशहूर हैं। हम खूब मजे कर रहे हैं।”

कविता ‘कुटुंब’ और ‘नच बलिए’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493