मोदी ने भूमि विधेयक पर मांगा सहयोग

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी राजनीतिक पार्टियों से भूमि अधिग्रहण विधेयक पर सहयोग की अपील की।

प्रधानमंत्री ने मंगलवार से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र से एक दिन पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में कहा, “सभी पार्टियों को इस विधेयक पर साथ आने की जरूरत है।”

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि उनकी सरकार विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी पार्टियों के अच्छे सुझाव स्वीकार करने की इच्छुक है।

उन्होंने बताया कि संसद की समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करना सभी पार्टियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

रूडी ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एम.वेंकैया नायडू की ओर से आयोजित सर्वदलीय बैठक के बाद संवाददाताओं से यह बात कही।

बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता राम गोपाल यादव, जनता दल (युनाइटेड) के शरद यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सतीश मिश्रा और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सीतराम येचुरी सहित अन्य नेताओं ने शिरकत की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493