नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि श्रमिकों का सम्मान करना आवश्यक है।
मोदी ने 46वें भारतीय श्रमिक सम्मेलन के दौरान यहां कहा, “एक गलत आदत हमारे अंदर घर कर गई है कि हम अपने श्रमिकों को उचित सम्मान नहीं देते।”
उन्होंने कहा, “एक समाज होने के नाते हमें श्रमिकों को सम्मान देना चाहिए।”
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह कानून को सरल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि गरीब से गरीब भी अपने अधिकारों को समझ सकें।
dharmpath.com dharmpath