एफ-1 : आस्ट्रेलियन ग्रां प्री अभ्यास सत्र में अव्वल रहे हेमिल्टन

मेलबर्न, 18 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटिश चालक लुइस हेमिल्टन की मसिर्डीज टीम ने शुक्रवार को यहां आयोजित आस्ट्रेलियन ग्रां प्री के पहले अभ्यास सत्र में पहला स्थान हासिल किया।

आस्ट्रेलियन ग्रां प्री के साथ 2016 फार्मूला वन चैम्पियनशिप का आगाज हुआ है।

जर्मन चालक निको हल्केनबर्ग (फोस इंडिया) ने फेरारी के किमी राइकोनेन को पीछे छोड़ते हुए अभ्यास सत्र में दूसरा स्थान हासिल किया।

आस्ट्रेलिया के डेनियल रिकाडर्ोे (रेड बुल) चौैथे स्थान पर रहे।

मैक्लॉरेन टीम के चालक फर्नाडो अलोंसो की कार में कुछ समस्या रही और इस कारण वह सातवें स्थान पर रहे।

पहले अभ्यास सत्र में बारिश हुई और इस कारण चालकों ने कई बार अपने टायर बदले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493