एफ-1 करियर की 200वीं रेस जीते हेमिल्टन

स्पा-फ्रैन्कोरचैम्प्स (बेल्जियम), 28 अगस्त (आईएएनएस)। मर्सिडीज के चालक लेविस हेमिल्टन ने बेल्जियम ग्रांप्री रेस को जीतने के साथ ही फॉमूर्ला-1 करियर की अपनी 200वीं रेस पर कब्जा जमाया।

इससे पहले हेमिल्टन ने इस रेस में पोल पोजीशन हासिल की थी और इसके बाद रविवार को फाइनल रेस में जीत दर्ज की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, हेमिल्टन ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी और फरारी के चालक सेबेस्टियन वेटल से इस जीत को छीन लिया। वेटेल को इस रेस में दूसरा स्थान हासिल हुआ।

अपनी जीत के बाद एक बयान में हेमिल्टन ने कहा, “टीम ने अच्छा काम किया। वेटेल ने अच्छी टक्कर दी।”

इस रेस में रेड बुल के चालक डेनियल रिकियाडरे को तीसरा, किमी राकोनेन को चौथा और मर्सिडीज के वेटारी बोटास को पांचवां स्थान हासिल हुआ।

हेमिल्टन ने शनिवार को क्वालीफाइंग रेस के दौरान 68वीं बार पोल पोजीशन हासिल कर इतिहास भी रचा। उन्होंने पोल पोजीशन हासिल करने में दिग्गज चालक माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

उल्लेखनीय है कि शूमारक साल 2013 में एक रेस के दौरान बुरी तरह से घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493